मंगलवार, 17 सितंबर 2013

क्यों उछलते हैं मक्का को भूनने पर दाने ? Popcorn

क्यों उछलते हैं मक्का को भूनने पर दाने ? Why Popcorn jump?
पॉककॉर्न बनाने के लिए आमतौर पर जिस तरह के अनाज का इस्तेमाल किया जाता है, वे सख्त होते हैं। इनके बीच के हिस्से में दाना होता है, जिसके ऊपर कठोर स्टार्च की परत होती है। इसमें 10-15 प्रतिशत नमी भी होती है। जब अनाज को भूना जाता है तो सबसे पहले निचले हिस्से की नमी गर्म होती है। गर्म होकर यह वाष्प में बदल जाती है और फैलती है। इसके फैलने से ऊपरी कठोर सतह पर दबाव पड़ता है और अनाज का दाना फट जाता है।  यह वाष्प दाने के निचले हिस्से से एक झटके से निकलती है और न्यूटन के
तीसरे नियम के अनुसार दाने को ऊपर उछाल देती है।

2 टिप्‍पणियां:

बेनामी ने कहा…

बहुत अच्छा

Unknown ने कहा…

super blog hai ji aapka